मऊ। मधुबन विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय कस्बा के दुलारी देवी विद्यावती इंटर कालेज बस्ती के प्रांगण में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान समारोह के साथ 2019 लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाई गई।
कस्बे के बस्ती में स्थित दुलारी देवी विद्यावती इंटर कॉलेज के प्रांगण में शनिवार को भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुदामा निराला और भाजपा किसान मोर्चा के मधुबन विधानसभा अध्यक्ष शिमलेश मौर्या और परशुराम राजभर को किसान मोर्चा का जिला मंत्री बनाये जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाते हुए मिठाइयां बांटी। इस दौरान पदाधिकारियों को भाजपा के पूर्व जिला मंत्री अशोक राजभर ने माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने मर्यादपुर के पहाड़ीपुर निवासी सुदामा निराला को अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष नियुक्त कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपा है। इस दौरान सुदामा निराला ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को वह पूरी निष्ठापूर्वक निभाऊंगा। इस मौके पर अवधनाथ तिवारी, नितिन तिवारी,अजय कुमार, फागू प्रसाद,नन्दू राजभर,बलवंत भारती, मृतयुंजय वर्मा,सूचित वर्मा,सुरेश यादव,लक्ष्मण मौर्या,अखिलेश कुमार मौर्या,देवशी पासवान, राजकुमार,रामचन्द्र,आदि रहे संचालन रमाकांत गौतम,अध्यक्षता रत्नेश मौर्या ने किया ।