नगर पंचायत वलीदपुर का वाड़ॱर संख्या 13 काजीटोला बुनकर बहुल इलाका है। इस मुहल्ले की मुख्य समस्या जल निकासी की हैं। वैसे तो वलीदपुर कसबा ही मुसलिम बहुल है। इस कसबे के 90 प्रतिशत लोगों की आजीविका बुनाई पर आधारित है। कसबे की आबादी लगभग 90 हजार से अधिक है। लेकिन इस मुहल्ले के बुनकर जलनिकासी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। इस मुहल्ले के मकानों से निकलने वाला पानी काजी टोला एक पोखरी में ही जमा होता है। लेकिन वहा पर तीन तरफ से मकान बन चुके हैं और एक तरफ मेन रोड है। इसी पोखरी में पूरे मुुहल्ले भर का गंदा पानी सालों साल जमा होता रहता है। पोखरी भर जाने के बाद किनारों के दर्जनों मकानों में पानी घुस जाता है। इससे मुहल्लेवासियों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है और बुनकरों की बुनाई बाधित हो जाती है। इससे बुनकरों की रोजी रोटी पर असर पड़ता है।
नगर पंचायत के रहने वाले फजलुर्रहमान ने कहा कि इस तरह से पानी के निकासी न होने से बरसात का गंदा पानी पास के जच्चा बच्चा केन्द्र में घुस जाता हैं। वहां पर केस को लेकर जाने मे परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इसी वार्ड के मंजूर अहमद ने कहा कि पानी का निकास न होने से बरसात का पानी साधन सहकारी खाद गोदाम में भी पानी चला जाता है।मु.आदमकहते हैं कि तेज बारिश होने पर पोखरी की पानी आस पास के घरों में घुस जाता है। इससे बुनाई कार्य करने में परेशानी होती हैं और रोजीरोटी पर असर पड़ता हैं । नगर पंचायत के रईस अहमद ने कहा कि पानी निकलने के लिए कोई नाला नहीं बना तो लोगों को रहना दूभर हो जायेगा और कारोबार पर बुरा असर पड़ता रहेगा।
कोट
नगर में जल निकासी की समस्या है, बड़ा नाला निर्मित कराकर जलनिकासी की समस्या को दूर किया जा सकता है। लेकिन नगर पंचायत के पास बजट है ही नहीं। बजट के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा और बजट मिलने पर कार्य कराया जायेगा।
कोट
नितेश गौरव, अधिसाशी अधिकारी नगर पंचायत