मऊ। नगरपालिका प्रशासन की तरफ से मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच टीम ने छह किलो पॉलिथीन जब्त किया। इससे दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही।
नगर पालिका के सफाई निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को नगर के घास बाजार, सब्जी मंडी, धोबिया इमली रोड, सदर चौक, दालमंडी, भूरा बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुछ व्यापारियों के पास से करीब छह किग्रा माइक्रोन की पॉलिथीन मिलने पर जब्त किया। अभियान से दुुकानदारों मेें हड़कंप की स्थिति रही।