फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में सफाई न होने से बढ़ी गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। विकास खंड के दर्जनों गांवों में सफाई कर्मियों की नियुक्ति के बावजूद बरसात से पहले नालियों की सफाई कराने की कोई कवायद नहीं की जा रही है। इससे बरसात होते ही गांवों में भीषण गंदगी बढ़ने और नालियों के जाम होने के आसार बढ़ गए हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग की ओर से गांव की सफाई के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में आबादी के अनुसार सफाई कर्मियों की नियुक्ति की गई है, लेकिन सरकार की मंशा के विपरीत ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात से पहले नालियों की साफ सफाई कराने की कोई कवायद होती दिख नहीं रही है। अइलख गांव के प्रधान ने एडीओ पंचायत को शिकायती पत्र लिखा है। गांवों में सफाई कार्य नहीं होने के कारण अइलख सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नालियों का पानी रास्तों पर बह रहा है। क्षेत्र के अइलख कहिनौरा, जोगापुर, मुस्तफाबाद, साहूपुर, जमदरा सहित दर्जनों गांवों में सफाई कार्य नहीं होने के कारण जगह-जगह कूडों के अंबार लगे हुए हैं। अइलख गांव के ग्राम प्रधान सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यहां तैनात सफाई कर्मी कभी गांव में आता ही नहीं है। ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी की एक और तैनाती के लिए लगभग छह माह से मांग की जा रही है लेकिन इस पर एडीओ पंचायत मौन साधे हुए हैं। इससे गांव में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह कूड़ों के अंबार लगे हुए हैं। लोगों का कहना है कि बरसात होने से पहले अगर साफ सफाई नहीं की गई तो संक्रामक बीमारियों के पांव पसारने की आशंका प्रबल हो जाएगी। क्षेत्र के नारद राम, रामप्रकाश सिंह, मुन्ना सिंह, बृजेश कुमार, परमहंस मिश्रा, मनोज कुमार, विवेक कुमार, संतोष सिंह गुड्डू आदि ने नालियों की सफाई तत्काल कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में एडीओ पंचायत श्रीकांत मिश्र का कहना रहा कि कर्मचारियों की कमी के कारण कुछ दिक्कतें हैं। ग्राम प्रधानों को कहा गया है कि बरसात से पहले नालियों की सफाई करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें