फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को तहसील सभागार में हुई। बैठक में अधिवक्ता संघ द्वारा डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिशन द्वारा न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया और भ्रष्टाचार के विरोध में हमेशा संघर्ष किये जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बैठक में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान पर चर्चा हुई। जिसमें न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अधिकारियों के व्यवहार पर भी विचार विमर्श किया गया। बार संघ के मंत्री खालिद जमाल ने कहा कि अदालतों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के विरोध में किसी भी प्रकार के सहयोग और आंदोलन को लेकर अधिवक्ता संघ एकमत है। कहा कि इसी बिंदु को लेकर गुरुवार और शुक्रवार को न्यायिक कार्य नहीं हुआ। बैठक में मुख्य रूप से मंत्री खालिद जमाल खान, अध्यक्ष पारस नाथ मौर्य, अली अकरम, महेश प्रसाद , महेंद्र राय, विनय कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश राम ,संतोष कुमार श्रीवास्तव ,शमशेर एडवोकेट, खुर्शीद अहमद, अशोक कुमार ,सुरेश चौबे ,भागवत यादव, आदि ने विचार रखा। अध्यक्षता पारसनाथ मौर्य और संचालन खालिद जमाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें