फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी का अस्तित्व ही सशक्त समाज का आधार है

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। क्षेत्र के लाड़नपुर स्थित बीएसएस महाविद्यालय के प्रांगण में नारी सशक्तिकरण दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें नारी सशक्तीकरण के संदर्भ में और वर्तमान में नारी की स्थिति के बारे में विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कोतवाल रामकृष्ण दिवेदी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए आवश्यक है कि उनको बुनियादी सुविधाओं के साथ आधुनिक सुविधाएं मिले। जिससे वह पुरुषों से अधिक सक्षम होकर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और कार्यक्षमता का लोहा मनवा सके । नारी का अस्तित्व ही सशक्त समाज का आधार है। महिलाएं बहुमुखी प्रतिभा की धनी होती है, केवल आवश्यकता है कि उन्हें निर्भय और मुक्त भाव से काम करने का अवसर प्रदान हो। प्राचार्य मंजू राय ने कहा कि आज लड़कियां आत्मनिर्भर हो रही हैं और कंधे से कंधा मिलाकर विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान देने से ही देश की शान बढ़ेगी। नारी शक्ति को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस दौरान सतीश राय, गिरिजा शंकर, नीलेश राय, इकबाल अहमद, अजय कुमार मौर्या, शिविका राय, मनीष उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें