फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल सड़क को लेकर सपा नेता ने डीएम को सौंपा प्रार्थना पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर। मधुबन ब्लाक की बदहाल पड़ी अमिला- दरगाह मार्ग के मरम्मत कार्य को लेकर सपा के विधानसभा सचिव बृजेश राय ने सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत दर्ज कराया है। जिलजाधिकारी प्रकाश बिंदु को प्रार्थना पत्र देकर सालों से बदहाल सड़क के पुन: निर्माण कराने की मांग की। बता दें अमिला दरगाह मार्ग का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2008 - 09 में कराया गया था। कई साल बीतने के बाद क्षतिग्रस्त हो जाने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। इसका नतीजा रहा कि सड़क जगह जगह से जर्जर होने के साथ उखड़ना शुरू हो चुकी है। हालत यह है कि 11 किलो मीटर दूरी में हजारों छोटे बड़े गढ्ढे बन गए हैं। क्षेत्रवासियों की इस भारी समस्या को देखते हुए सपा नेता बृजेश राय ने सीएम को शिकायत करने के साथ डीएम को प्रार्थना देकर अवगत कराया। सपा नेता का कहना है कि कई बार सड़क की मरम्मत को लेकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, इसके बावजूद सड़क की मरम्मत तो दूर सड़क पर बने गढ्ढों को भी नहीं भरा गया है। इस जर्जर सड़क पर यात्रा करने वाले छह लोगों की मौत एक साल के अंदर हो चुकी है, जबकि 60 वाहन सवार घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें