फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याद किए गए पूर्व विधायक स्व. विक्रमा राय

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। पूर्व विधायक स्व. विक्रमा राय की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर क्षेत्र के पनइल गांव में उनके पैतृक आवास श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रजापति राय ने पूर्व विधायक स्व. विक्रमा राय के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही गरीबों को कंबल, साड़ी आदि प्रदान किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रजापति राय ने कहा कि पूर्व विधायक स्व. विक्रमा राय हमेशा गरीबों, मजलूमों के हक और अधिकार दिलाने के लिए अंतिम समय तक संघर्ष करते रहे। उनके बताए हुए रास्ते पर चलने से ही देश और समाज की तरक्की संभव है। पूर्व प्रधान विजेंद्र राय ने कहा कि विक्रमा राय बेबाक टिप्पणी के लिए विख्यात थे।उनका समर्पण भाव बहुत प्रबल था। वे सेवाभाव से भरपूर थे। उनके पुत्र वीरेंद्र राय, धीरेंद्र राय ने पूर्व विधायक के अधूरे सपने को साकार करने का आह्वान किया।इस अवसर पर शैलेश कुमार शाही, अतुल राय, अच्छेलाल राय, गोरख राय, अरविंद राय, विपिन राय, वीरेंद्र राय, धीरेंद्र राय, उपेंद राय, कक्कू राय, लक्ष्मी, गुड्डू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें