स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा) योजना अंतर्गत जिले में समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता विधा की पाँच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में अनुपस्थित पाए गए चार खंड प्रेरक का एक दिन का मानदेय काटने का निर्देश दिया गया।
सहायक विकास अधिकारियों पर जिलाधिकारी ने एक फरवरी की समीक्षा बैठक में नाराजगी प्रकट करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि देने के लिए जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिया था। इसी क्रम में जिला पंचायतराज अधिकारी शेषदेव पांडेय द्वारा समस्त सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गई, जो कि सेवा पुस्तिका में अंकन की जाएगी। साथ ही समस्त खंड प्रेरक को एक दिन का वेतन काटने व कारण बताओ नोटिस जारी की गई। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर पूर्व उप निदेशक पंचायत सीएम पांडेय ने कहा कि ग्राम पंचायत में कहीं भी गंदगी और खुले में शौच न दिखाई दे। कहा कि आप अपने घरों में स्वच्छ शौचालय का निर्माण कर घर-परिवार-समाज को होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाव करना है। प्रशिक्षित प्रतिभागियों द्वारा प्रशिक्षण के उपरांत गांव में जाकर स्वच्छता के प्रति अलख जगाएंगे। खुले में शौच की कुप्रथा को समाप्त करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करेंगे। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी दोहरीघाट अजय शर्मा, छविलाल यादव आदि उपस्थित रहे।