फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दिए जाएंगे सोलरपंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। किसानों को सिंचाई के लिए सोलरपंप लगाने के लिए अब पहले की अपेक्षा अधिक रकम जमा करनी होगी। सरकार की इस योजना के लिए पंजीकृत किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। दो हार्स और तीन हार्स पावर सोलर पंप के लिए शासन से जिले को 52 सोलर पंप लगाने का लक्ष्य मिला है। जिन किसानों ने विगत साल आवेदन किए हैं , उन्हें भी इस वर्ष आवेदन करना होगा। हालांकि उन्हें इस वर्ष वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन

किसानों को कम लागत में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार अनुदान पर सोलरपंप देती है। नई सरकार बनने के बाद सोलरपंप के लिए जिले को 52 सोलरपंप लगाने का लक्ष्य हासिल हुआ है। लेकिन पिछले सालों की अपेक्षा इस वर्ष किसानों को सोलरपंप के लिए अधिक रुपये देने होंगे। दो हार्स पावर डीसी सोलरपंर की कीमत एक 60 हजार 400 रुपये है। इसमें किसान को 50 हजार 820 रुपये अंशदान के रूप में देने होंगे।जबकि दो हार्स पावर एसी सोलरपंप की कीमत एक लाख 72 हजार 800 रुपये है। इसमें किसान को 51 हजार 840 रुपये देने होंगे। इसी प्रकार तीन हार्स पावर के डीसी सोलरपंप की कीमत दो लाख 69 हजार990 रुपये है। इसमें किसान का अंश 80 हजार 996 रुपये है। इसी प्रकार तीन हार्स पावर के एसी सोलरपंप का मूल्य दो लाख 59 हजार रुपये है। इसके लिए किसान का अंश 77 हजार 700 रुपये निर्धारित है। इस बाबत कृषि उपनिदेशक एसपी श्रीवास्तव का कहना है कि पंजीकृत किसानों को इसके लिए आनलाइन आवेदन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने पिछले साल आवेदन किया है , उन्हें भी इस वर्ष आवेदन करना होगा लेकिन पहले आवेदन करने वाले किसानों को सोलरपंप के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।उन्होंने बताया कि इस साल पूर्व की अपेक्षा किसानों के अंशदान में वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें