फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का हत्यारोपी भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र में 19 जुलाई को बुधवार की सुबह भवरेपुर गांव के बाहर सड़क के किनारे अकोल के पेड़ पर युवक की लाश लटकी हुई मिली थी। इस मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त रामप्रसाद चौहान उर्फ पाली पुत्र स्व. रामरतन चौहान निवासी छोटी कम्हरिया थाना कोतवाली को बुधवार को तेंदुली चट्टी से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में अभी भी यह रहस्य बरकरार है कि युवक की हत्या कहां और कैसे हुई। पुलिस अभी मामले में जांच पड़ताल कर रही है। युवती के पिता को पुलिस ने प्रथम दृष्टयता आरोपी मानते हुए चालान कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि युवक आशीष यादव पुत्र रामबेलास का शव बुधवार को भौरेपुर गांव के बवली बागीचे में मिला था। युवक के घर उसके साथ पढ़ने वाली एक छात्रा कापी मांगने आई थी। इसके बाद रात में उनका पुत्र संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। इसके बाद उसकी लाश सड़क के किनारे पेड़ पर लटकती मिली। परिवार के लोगों का आरोप है कि आशीष के लापता होने पर वह लोग उसकी तलाश किए। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह शव मिलने पर परिवारीजन ने आरोप लगाया कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ में टांग दिया गया है। परिवार के लोगों ने कापी लेने के लिए घर आई युवती के परिवार के लोगों पर आशीष की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर सड़क जाम कर दिया था। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर जाम समाप्त कराया गया था। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर चार लोगों को नामजद तथा सात अज्ञात के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की जान जाने का कारण गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। इस मामले की जांच पड़ताल में पुलिस अभी भी लगी हुई है। अभी भी यह स्पष्ट नहीं है कि युवक की हत्या किन परिस्थितियों में कहां हुई है। इस मामले में आरोपी बनाए गए युवती के पिता रामप्रसाद चौहान उर्फ पाली पुत्र स्व. रामरतन चौहान निवासी छोटी कम्हरीया थाना कोतवाली को बुधवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि अभी मामले में जांच पड़ताल चल रही है कि युवक की हत्या कहां और कैसे की गई। प्रथम दृष्टयता युवती के आरोपी पिता को आरोपी मानते हुए गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें