फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्या में आरोपी के विरूद्व वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जमीन विवाद को लेकर हुए दोहरे हत्याकांड में आरोपी युवती मीरा की गिरफ्तारी के लिए सीजेएम प्रमोद कुमार सिंह ने विवेचक की अर्जी पर सुनवाई के बाद गैरजमानतीय वारंट जारी करने का आदेश दिया। मामला मधुबन थाना क्षेत्र के खड़ीचा गांव का है।
विज्ञापन

मामले के विवेचक निरीक्षक रामकृष्ण द्विवेदी ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दिया। इसमें 22 जून 2017 की रात में जमीन के विवाद को लेकर धर्मदेव और झकड़ी की हुई हत्या के मामले में नामजद कुमारी मीरा के विरुद्व गैरजमानतीय वारंट जारी करने का अनुरोध किया। सुनवाई के बाद सीजेएम ने आरोपी मीरा की गिरफ्तारी के लिए गैरजमानतीय वारंट जारी करने का आदेश दिया। घटना के बावत मृतक धर्मदेव के भाई इंद्रदेव की तहरीर पर पुलिस ने धारा सहित पांच लोगों के विरुद्व नामजद रिपोर्ट दर्ज किया है। जिसमें परिवार की दो महिलाए और धारा सहित चार लोग जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें