फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के लापरवाही की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। रानीपुर थाना क्षेत्र के इटौरा खिरिया गांव में बिजली फाल्ट होने पर लाइन मैन द्वारा शटडाउन लिए जाने के बाद भी बिजली आ जाने पर बड़ा हादसा टल गया। बगल में एक जलता हुआ बल्ब देखकर तार खींच रहे दर्जनों लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जेई ने प्राइवेट एसएसओ को तत्काल प्रभाव से हटा दिया लेकिन लाइनमैनों ने इस घटना पर कड़ा रोष प्रकट किया है और सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र के इटौरा खिरिया गांव में बुधवार को बिजली का तार टूट जाने से कई गांवों की बिजली गुल हो गई थी। इसकी जानकारी जब संविदा पर तैनात लाइनमैन सदई कुमार को हुई तो उसने विद्युत उपकेंद्र रानीपुर पर गया और वहां लिखित रूप से शट डाऊन लेकर बिजली का तार ठीक करने के लिए चला गया। मौके पर दर्जनों ग्रामीणों की मदद से वह तार खींच रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली बिना सूचना के ही आ गई। पास में स्थित एक बल्ब को लोगों ने जलते हुए देखा तो सभी के होश उड़ गए। शुक्र था इस दौरान कोई तार नहीं पकड़े हुए था। इसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया। लाईन आनन फानन पुन: विद्युत उपकेंद्र पहुंचा और एसएसओ को खरी खोटी सुनाकर उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी। इस सूचना पर क्षेत्र के संविदा पर तैनात लाईन मैन राजा चौहान, उमेंश सिंह, सुनील यादव, लल्लन यादव, प्रिंस चौरसिया आदि भी पहुंचे और इस लापरवाही पर रोष प्रकट किया। मौके पर पहुंचे जेई प्रदीप कुशवाहा ने प्राइवेट एसएसओ को हटा दिया। बहरहाल लोगों ने हादसा टलने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें