फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का पहला सोमवार: आज शिवालयों में होगा जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सावन के पहले सोमवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के मंदिरों में शिवभक्तों का रेला लगेगा। इस महीने के पहले सोमवार के महत्व को देखते हुए ही रविवार को ही जिले के विभिन्न इलाकों से कांवरियों का जत्था गाजीपुर व अन्य स्थानों के लिए रवाना हुआ। जो वहां से गंगा जल भर कर सोमवार को पैदल ही लौटेंगे और यहां स्थित शिवमंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इस मौके पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। प्रमुख मंदिरों पर होने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

सावन माह की शुरुआत के साथ ही शिवभक्तों की देवघर रवानगी का सिलसिला शुरू हो गया। क्योंकि पूरे महीने देवाधिदेव महादेव की पूजा की परंपरा चली आ रही है। रविवार को भी मंदिरों में काफी गहमागहमी रही। भीड़ को देखते हुए प्रसिद्ध मंदिरों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। नगर में खास तौर से पक्का पोखरा शिवमंदिर, शीतला माता धाम, गाजीपुर तिराहा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा शिवाला, मठियाटोला शिवमंदिर, हनुमानघाट, भीटी स्थित शिवमंदिर, पावरहाउस कालोनी स्थित शिवमंदिर, बाल निकेतन मोड़ स्थित शिवमंदिर और कैलाशपुरी आदि मंदिरों को सजाने का कार्य पूरा कर लिया गया। भजन कीर्तन का क्रम रविवार को ही शुरू हो गया। जो सावन के पहले सोमवार के मौके पर देर रात तक जारी रहेगा। इधर नगर क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों के 50 से अधिक कांवरियों ने शीतला माता धाम परिसर स्थित शिव मंदिर पर मत्था टेका। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारे के साथ गूंजता रहा। विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद कांवरिए बाबा धाम को रवाना हुए। वहीं कुछ कावरिए गाजीपुर को भी प्रस्थान किए। वे वहां से गंगा जल लेकर पैदल ही वापस लौटेंगे और मंदिर में स्थित शिवलिंग पर गंगा जल चढ़ाएंगे।
पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार रविवार को ही क्षेत्र से गाजीपुर के लिए शिवभक्तों की टोली रवाना हो गई। यह शिवभक्त सोमवार को गंगा जल लेकर कुशमौर स्थित शिव मंदिर पर पहुंचेंगे। मधुबन संवाददाता के अनुसार सावन के पहले सोमवार को मौके पर क्षेत्र के शिवपुर पांती शिवमंदिर पर भारी संख्या में शिवभक्त भगवान शंकर का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें