फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 110 बूथ ऐसे जहां एनडीए दहाई आंकड़ें में भी नहीं मिले वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। घोसी लोकसभा सीट का परिणाम जारी हो चुके हैं, इस सीट से सपा प्रत्याशी राजीव राय ने अब तक सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड कायम कर दिया। लेकिन इस बीच मतगणना के बाद जो बूथवार आंकड़े आए हैं, वह एनडीए के लिए किसी बड़े आश्चर्य से कम नहीं हैं। इसके पीछे कहीं न कहीं भाजपा गठबंधन में आपसी कलह भी है। दरअसल घोसी लोकसभा की पांच विधानसभा सदर, मधुबन, मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी, रसड़ा विधानसभाओं के 110 ऐसे बूथ है, जहां भाजपा गठबंधन प्रत्याशी को दस से भी कम वोट मिले हैं।
विज्ञापन

बूथवार आंकड़ों पर गौर करें तो सदर विधानसभा के 491 के 63 बूथों पर भाजपा गठबंधन सुभासपा प्रत्याशी को दस वोट कम मिला है। इनमें छह बूथ 34, 120, 123, 125, 126, 237 पर एक भी नहीं तो 33, 140, 150, 178, 187, 193, 229, 236, 239 और 323 पर एक-एक वोट मिला है। इसीक्रम में मधुबन में 422 बूथों के सात पर दस से कम वोट मिला है। जबकि बूथ 10 पर चार, 12 पर दो, 198 पर तीन, 220 पर चार, 380 पर दो, 403 पर छह, 422 पर आठ वोट मिले। वहीं मुहम्मदाबाद गोहना के 395 के 20 बूथों पर दस से कम वोट मिला है। बूथ संख्या सात पर सात, 27 पर चार, 65 पर आठ, 66 पर आठ, 115 पर आठ, 140 पर एक, 151 पर आठ, 187 पर दो वोट मिले हैं। वहीं रसड़ा विधानसभा के 363 बूथों के आठ पर कम वोट मिले है। इसमें बूथ 18 पर दो, 75 पर चार, 130 पर सात तो घोसी विधानसभा के 454 बूथों में से बूथ 124 पर नौ, 133 पर सात, 145 पर नौ, 146 पर छह, 154 पर आठ, 155 पर पांच, 299 पर तीन वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें