फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घटिया ईंट, आठ बोरी बालू में एक बोरी सीमेंट मिला कर बना रहे थे टैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामसभा नौसेमर में ग्रामीणों की शिकायत पर जल निगम के अधिशासी अभियंता ने जांच पूरी न होने तक ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य बंद करवा दिया है। ठेकेदार की ओर से निर्माण में घटिया ईंट और आठ बोरी सफेद बालू में एक बोरी सीमेंट इस्तेमाल करने पर नाराज ग्रामीणों ने शिकायत की थी। नौसेमर गांव निवासी राजकुमार यादव, संजय यादव, बिकायण चौहान, जानकी, चंद्रकेश, प्रताप, हरेंद्र, सुरेंद्र ने जल निगम के अधिशासी अभियंता रामेश्वर दयाल को दिए गए शिकायत पत्र में बताया था कि गांव में बन रहे ओवरहेड टैंक में कार्यदायी संस्था का ठेकेदार अनियमितता बरत रहा है। ठेकेदार से बार-बार कहने पर भी काम में सुधार न लाकर मनमौजी तरीका अपना रहा है। निर्माण में लाल बालू का इस्तेमाल न करके केवल सफेद बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो मानकों के खिलाफ है। इससे ओवरहेड टैंक मजबूत नहीं होगा और कुछ ही दिनों में गिर सकता है। अधिशासी अभियंता रामेश्वर दयाल ने तत्काल निर्माण कार्य बंद करने का आदेश देते हुए जेई और एई को मामले की जांच की जिम्मेदारी दी है। जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट देने और दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें