फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: टूटकर गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
मझवारा। घोसी तहसील अंतर्गत सेमरी जमालपुर उपकेंद्र बैरासी गांव की नहर से गुजरने वाली सड़क पर बृहस्पतिवार की शाम एचटी तार टूटकर गिर गया। इससे चार घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

इन दिनों लखनी फीडर से बिजली आपूर्ति वाले सभी गांवों में बार-बार लोकल फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। निर्धारित 18 घंटे के सापेक्ष 10 घंटे से भी कम बिजली आपूर्ति हो रही है। इलाके के अभिषेक यादव, विपुल कुमार, रामधीर यादव, सूर्यानारायण पांडेय, रामकेर यादव सहित अन्य स्थानीय लोगों का कहना है कि लखनी मुबारकपुर, मलेरीकोट, बिंद्रावन, पवनी, खैरा, मोहम्मदपुर, दरियाबाद, बेरासी आदि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बदहाल है।
इस बाबत अधिशासी अभियंता विद्युत निगम अविनाश कुमार चौहान का कहना है कि इन तारों तथा सभी फीडर की जर्जर मशीनों स्टीमेट बना कर भेजा गया है। जल्द ही तार बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें