फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर मिले 11 मरीज, 1 लाख 30 हजार जांच में मिले चुके है 2611 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में शुक्रवार को 1080 संदिग्धों के एंटीजेन टेस्ट जांच में 5 नए संक्रमित मरीज मिले। वहीं लैब से आई 847 रिपोर्ट में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इस तरह से शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के शिकार 16 मरीज मिल चुकें हैं। इसीक्रम में अबतक जिले में एक लाख 30 हजार से ज्यादा संदिग्धों की जांच हो चुकी है। इसमें 2611 मरीज मिल चुके है। इसमें 2383 मरीज ठीक हो चुके है, वहीं 33 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एंटीजेन में पांच तथा लखनऊ से आई रिपोर्ट में छह लोग संक्रमित मिले। संक्रमित मरीजों में दोहरीघाट से दो, बलिया मोड़ से एक, निजामुद्दीनपुरा से दो, मऊ से एक, एचडीएफसी बैंक से एक, ठाकुरमनपुर से एक, देवकली विशुनपुर से एक, कैथौली से एक और रामपुर धनौली से एक व्यक्ति की रिपोर्ट संक्रमित मिली। नए मरीजों से कुल मरीजों की संख्या 2611 पहुंच गई। इसमें 2383 मरीज रिकवर हो चुके है, जबकि 33 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक्टिव 195 मरीजों में 134 का होमआईसोलेशन में इलाज चल रहा है। बताया कि अब क 78 हजार 671 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया जा चुका है। इसमें 1499 लोग संक्रमित मिले है। जबकि 51 हजार 537 लोगों का सैंपल लैब में भेजा गया। इसमें 48 हजार 11 लोगों की रिपोर्ट मिल चुकी है।जिसमें 46 हजार 959 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। वहीं 3 हजार 526 संदिग्धों की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें