फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 11 ने जीती कोरोना से जंग, अब केवल 25 एक्टीव मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के कोविड अस्पताल परदहां में भर्ती कोरोना संक्रमित 11 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर सोमवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके साथ ही उपचार के बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 30 पहुंच गई है। अब जिले में केवल 25 एक्टीव मरीज है, जिनका उपचार चल रहा है, जबकि एक मरीज की रिपोर्ट आने से पहले से मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता में बताया कि सोमवार तक जिले से कुल 2223 सैंपल भेजे जा चुके हैं। इनमें से 1523 की रिपोर्ट आ चुकी है इनमें से 1470 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 700 रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। डीएम ने बताया कि सोमवार को परदहां स्थित एल-1 अस्पताल में भर्ती 11 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इससे पहले रविवार तक 19 मरीजों के ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। अब तक उपचार के बाद कुल 30 मरीज ठीक हो चुके है। जिलें में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 25 रह गई है। सीएमओ डा. एससी सिंह ने बताया कि जिले में टू नॉट मशीन को जल्द से जल्द शुरु करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही संदिग्धों का सैंपलिंग लेने का कार्य जारी है। बोले बड़राव ब्लाक के नवापुरा गांव में संक्रमित मां बेटा को उपचार के लिए आजमगढ़ पीजीआई भेजा गया है। क्योंकि संक्रमित वृद्घा 75 प्लस उम्र की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें