फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एफडीआर तकनीक से बनकर तैयार हुईं 109 किमी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
- 15-15 साल से बदहाल सड़कों के नवीनीकरण और चौड़ीकरण के लिए मिले थे 123 करोड़ रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने जनपद की 109 किमी लंबी 16 सड़कों को एफडीआर (फुल डेफ्ट रेक्लेमेशन) तकनीक से बनाकर तैयार किया है। 15 साल पुरानी बदहाल सड़कों के नवीनीकरण और चौड़ीकरण के लिए शासन से 123 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था, इसी बजट में कार्यदायी संस्था को पांच साल तक सड़क की देखभाल करनी है। सड़कों के किनारे पेड़ और बिजली के खंभे हटाने के लिए वन विभाग और बिजली निगम को भी बजट आंवटित किया गया है। इनमें सबसे लंबी सड़क मऊ से इटौरा जाने वाली है जिसकी लंबाई 12 किमी है। रतनपुरा-भीमपुरा, मुहम्मदाबाद गोहना घोसी मार्ग से जीयनपुर, करहां से जहानागंज, सोहवल से मंडुसरा बुजुर्ग कयार जाने वाली सड़क सबसे महत्वपूर्ण है, जो मऊ को पड़ोसी जनपदों से जोड़ती है। कुछ ग्रामीण सड़कें ऐसी हैं जो पहले पगडंडी की तरह थी।

इनसेट -
अधूरा रह गया एसएच 34 से पुराघाट मार्ग
एसएच 34 से पुराघाट मार्ग कोपागंज ब्लॉक के धवरियासाथ गांव में कोपागंज-भातकोल मार्ग को जोड़ती है, जो महत्वपूर्ण है। मुआवजे की मांग के चलते धवरियासाथ गांव में 200 मीटर तक सड़क नहीं बन पाई है। ये सड़क परदहां, रानीपुर और कोपागंज ब्लॉक के दर्जनों गांवों को जोड़ती है। लोक निर्माण विभाग के हस्तक्षेप से ही बची सड़क का निर्माण संभव है, क्योंकि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के पास पुराने मैटेरियल को ही रिसाईकल करके कम बजट में सड़क बनानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट -
इन सड़कों का हुआ नवीनीकरण
सड़क लंबाई (किमी में)
1. दुबारी से मोलनापुर 5.50
2. मऊ से इटौरा 12.00
3. रतनपुरा से भीमपुरा 9.00
4. हलधरपुर से अईलख 9.20
5. रतनपुरा से नसीराबादकला 6.90
6. थलईपुर सहरूल्लाहपुर से परमानंदपट्टी
किरतसराय 5.00
7. एसएच 67 से रानीपुर सुल्तानीपुर मार्ग 8.30
8. इटौरा से सरसेना 9.40
9. मुहम्मदाबाद घोसी मार्ग से जीयनपुर 5.00
10. करहा से जहानागंज 7.20
11. कोईरियापार से मीरपुर 6.55
12. दोहरीघाट मेन बनगावा से पिढ़वल 9.26
13. एसएच 34 से पुराघाट 7.24
14. बोझी से कटिहारी मार्ग 7.10
15. खउना रोड चौबेपुर 5.00
16. सोहवल से मंडुसरा बुजुर्ग कयार 5.90

कोट -
एफडीआर तकनीक से स्वीकृत सड़कों का काम पूरा हो चुका है। कुछ सड़कों पर अभी संतेतक लगाने का काम चल रहा है। धवरियासाथ गांव में बची सड़क के लिए शासन स्तर तक पत्राचार चल रहा है।
- मनोज कुमार सिंह
- अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें