फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण: 51 केंद्रों पर 1067 ने लगवाया टीके की पहली डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ जहां लगातार बढ़ रहा हैं, वहीं दूसरी तरफ चौथे चरण में जारी टीकाकरण का ग्राफ बढ़ता ही नहीं दिख रहा है। बृहस्पतिवार को 51 अस्पतालों पर आयोजित टीकाकरण में महज 1 हजार 67 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर प्रयास किया जा रहा है।इसके तहत ही कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर रविवार को छोड़कर प्रतिदिन 51 केंद्रों पर टीकाकरण का आयोजन हो रहा है। बताया कि बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल सहित पूरे जिले में 51 सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण का आयोजन किया गया। जिसमें 9 हजार लोगों का टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष इन केंद्रों पर एक हजार 67 लोगों ने ही पहुंचकर टीके की पहली डोज ली। वहीं इन केंद्रों पर 557 लोगों ने टीके की दूसरी डोज ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें