फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 106 डीएलएड अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। डीएलएड द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा नगर सहित जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा हुई। परीक्षा में 4221 के सापेक्ष 4115 अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन


जिले में डायट सहित 92 मान्यता प्राप्त कॉलेजों में अध्ययनरत छात्रों की डीएलएड द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा दूसरे दिन मंगलवार को तीन पालियाें में हुई। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए नगर के तालीमुद्दीन इंटर कालेज, नोमानी इंटर कालेज सहित 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में 4221 के सापेक्ष 4115 अभ्यर्थी शामिल हुए। पहली पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से मध्याह्न 11 बजे तक हुई। जबकि दूसरी पाली 11.30 बजे से 12.30 तक हुई। जबकि तीसरी पाली अपराह्न दो बजे से चार बजे तक हुई।
जिला विद्यालय निरीक्षक, डायट प्राचार्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में तीन सचल दस्ता परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करता रहा। इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर दो आर्ब्जबर की तैनाती की गई थी। इसमें एक राजकीय माध्यमिक विद्यालय से एक शिक्षक तथा एक डायट प्रवक्ता की तैनाती की गई थी। डीएलएड परीक्षा के प्रश्नपत्रों को पालीवार कोषागार से निकाल कर जिलाधिकारी की तरफ से नामित मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पर्यवेक्षक और पुलिस सुरक्षा के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें