फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म हवाओं के थपेड़ों ने झुलसाया

विज्ञापन
विज्ञापन
तापमान बढ़ने का क्रम जारी रहने से लोगों की मुश्किले बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान में बढ़ोत्तरी होने के कारण लोग झुलसा देने वाली गर्मी के अहसास से घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। तेज धूप तथा लू के चलते दोपहर के समय बाजार, मोहल्ले में गलियों में सन्नाटा की स्थिति रही। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अपने घरों, दफ्तरों में कूलर, पंखा तथा एसी से चिपके रहे। बस स्टैंड पर सवारी वाहनों का इंतजार कर रहे यात्री भी गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को तेज धूप निकलने के चलते तापमान में बढोत्तरी हुई। जहां दोपहर तक गर्मी के चरम सीमा पर पहुंचने के चलते लोग जरुरी कार्य होने पर घरों से बाहर निकले। सूरज की तपिश और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। 23 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद धूप इतनी तेज हो गई कि लोग घरों से बाहर निकलने में कतराने लगे। तेज धूप तथा लू के चलते बाजार, मोहल्ले में गलियों में सन्नाटा की स्थिति रही। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अपने घरों, दफ्तरों में कूलर, पंखा, एसी से चिपके रहे। बस स्टैंड पर सवारी का इंतजार कर रहे यात्री भी गर्मी से परेशान रहे। दिन से समय बाहर निकलने वाले लोग लू के थपेड़ों से बचने के लिए अपने शरीर, चेहरे को पूरी तरह ढकने के बाद ही बाहर निकल रहे थे।
महिलाएं, बच्चे धूप से बचने के लिए छाता, चश्मा, टोपी आदि का सहारा भी लेते रहे। बाजार में सजे गन्ने का जूस, नींबू पानी, बेल का शर्बत आदि की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रहीे। गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए लोग पेय पदार्थों का आनंद लेते रहे। गर्मी के चलते लोगों में बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें