फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमप्रकाश ने भाजपा को कोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
ढिलई फ़िरोजपुर के बगीचे में बुधवार की शाम को सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी की चुनावी जनसभा हुई। घोसी लोकसभा के प्रत्याशी महेंद्र राजभर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वह अमित शाह के इशारे पर नहीं चल सकते। वह न तो मोदी के गुलाम है और न ही अमित शाह के।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनके साथ धोखा किया है। सीटों को लेकर भाजपा का रवैया एक धोखेबाज साथी जैसा रहा। अमित शाह अपनी शर्तें मुझ पर थोपना चाह रहे थे लेकिन उनकी शर्तें मानना सुभासपा के सिद्धांतों के विपरीत था । इसलिए पार्टी को अपने प्रत्याशी उतारने पड़े। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुये कहा कि उसके पास राजनेताओं का अभाव है तभी तो मुंबई से हीरो बुलाकर लोकसभा का चुनाव लड़ा रही है। लेकिन ये हीरो भाजपा की डूबती नैया पार लगाने में मददगार साबित नहीं हो सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें