फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में बंद मिले दो विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) अखिलेश सिंह ने शनिवार को नगर क्षेत्र के दो प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय भटकुंआ पट्टी का औचक निरीक्षण किया तो दोनों विद्यालय बंद मिले। बीएसए ने दोनों विद्यालय के चार शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही मिशन पहचान परीक्षा में ब्लाक स्तरीय, जिलास्तरीय परीक्षा में विद्यालयों के बेहतर रिजल्ट आने पर 61 स्कूलों के 100 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई को वापस ले लिया है।
विज्ञापन

जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के तमाम निर्देश के बाद भी शिक्षकों के कार्यप्रणाली में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। बीएसए के निर्देश पर शनिवार को जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अखिलेश सिंह ने प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक भटकुंआपट्टी का शनिवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय बंद पाए गए। जिला समन्वयक की रिपोर्ट पर बीएसए ने दोनों विद्यालयों के चार शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
वर्ष 2018-19 में 61 विद्यालयों के 100 शिक्षकों का वेतन सहित अन्य कार्यवाही लंबित थी। लेेकिन मिशन पहचान परीक्षा में ब्लाकस्तरीय तथा जिलास्तरीय परीक्षा में इन विद्यालयों बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने कार्यवाही को वापस ले लिया है। बीएसए ओपी त्रिपाठी ने बताया कि नगर क्षेत्र के दो विद्यालयों के बंद पाए जाने के मामले में शिक्षकों को नोटिस जारी की गई है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें