फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 गांवों में ठप है बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा बाजार स्थित विद्युत उपकेंद्र के गुलौरी फीडर में तकनीकी खामी के चलते एक दर्जन गांवों में 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे लोगों को गर्मी व उमस से एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। कृषि कार्य सहित कुटीर उद्योग पर विपरीत असर पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। रविवार को दोपहर फीडर में तकनीकी खामी आने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन तकनीकी खामी आने से काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। विद्युत उपकेंद्र में नई मशीनें व उपकरण लगाया जाए। इस बाबत बिजली विभाग के एसडीओ भानु प्रताप का कहना है कि शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

दोहरीघाट त्न भीषण गर्मी से जहां लोगो का बुरा हाल है। वहीं दिन के समय विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस संबंध में 33/11 केवीए उपकेंद्र गोठा दोहरीघाट के अवर अभियंता योगेंद्र प्रसाद दानी ने बताया कि फसलों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिन में विद्युत आपूर्ति अनिश्चितकालीन के लिए बंद रखा गया है।तेज चल रही हवा के चलते विद्युत आपूर्ति चालू रहने से फसलों को अगलगी के खतरे की संभावना काफी बढ़ जाती है इसलिए शाम को हवा कम होने पर विद्युत आपूर्ति पुन: शुरू कर दी जा रही है। ताकि किसानों को हानि से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें