फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में छात्रों ने दिखाई सांस्कृतिक प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। कस्बा के कबीराबाद वार्ड के बीडी ग्लोबल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ने शिक्षा को सेवा से जोड़ते हुए कहा कि छात्रों को कामयाब होने के साथ जीवन में काबिल होना बहुत जरूरी है। बीडी ग्लोबल स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्रों ने गीत, गजल, नाटक, लघु नाटिका, प्रहसन, राजनीतिक व्यंग, लोकगीत आदि पेश कर खूब वाहवाही बटोरी। अंकिता, अंशिका, जैनब, शिक्षा, दीक्षा, सुहानी, नम्रता, रोशनी, हर्ष, संध्या, सिमरन, मनीषा, नजरीन, शिवम, अमन, अयान, शिल्पा, वंदना, तन्नू, उजाला, नीतू, नंदिनी, आदित्य, मोबिन आदि छात्रों की टीम ने अपने हुनर व कला से मौजूद लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्म प्रकाश यादव ने कहा कि छात्रों में बहुमुखी प्रतिभा के लिए सभी स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक, सामाजिक, तार्किक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना आवश्यक है। कहा कि छात्रों को कामयाब होने के साथ उन्हें काबिल बनने की शिक्षा दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर प्रबंधक उमेश यादव, लालजी वर्मा, विक्रमा प्रसाद यादव, अलगू यादव, ग्राम प्रधान रणधीर चौहान, प्रधान चंद्रभूषण यादव, राजाराम मौर्य आदि समेत सैकड़ों अभिभावक, अध्यापक व गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें