विकासखंड दोहरीघाट के परिसर में ट्रेनिंग सेंटर पर मंगलवार को स्वच्छ पेयजल योजना के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लाक क्षेत्र के कई गांवों के प्रधानों के साथ आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उपस्थित लोगों को प्रशिक्षक स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार ने स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। व लोगों को घर-घर जाकर के जागरूक करने का आदेश पारित किया। तथा कहा कि स्वच्छ जल ही जीवन है बिना हाथ धोए पानी न पिए ना भोजन करें और लोगों को इस तरह से जाकर गांव गांव में इसके बारे में विधिवत घर घर बारी बारी से जाकर बताएं। तभी इस स्वच्छ पेयजल का पूरा कार्य पूर्ण होगा। इस मौके पर मुुंख्यरुप से आशा संगीनी विनीत ,चंदा देवी, सुनीता, निर्मला लालमति रीना प्रियंका मोर गीता राय सहित लोग रहे।