फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की प्रगति में शिक्षा की अहम भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर (मऊ)। किसी भी देश व समाज की प्रगति में शिक्षा की अहम भूमिका होती है क्योंकि शिक्षित नागरिक ही एक अनुशासित नागरिक बनता है। एक सभ्य व मर्यादित लोकतंत्र की स्थापना में अपनी सकारात्मक व रचनात्मक भूमिका निभाता है। यह बातें सोमवार को शिक्षाविद कमलाकांत उपाध्याय ने कही।
विज्ञापन

क्षेत्र के सूरजपुर स्थित छोटे लोहिया पीजी कॉलेज का प्राथमिक विद्यालय चकउथ में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन आयोजित संगोष्ठी में प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार तिवारी ने कहा कि इस तरह के शिविरों से युवाओं को देश के प्रति अपने दायित्वों व कर्तव्यों का बोध होता है और देश के विकास में अपनी रचनात्मक भूमिका निभाता है। वहीं प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय युवा वर्ग का एक हिस्सा दिग्भ्रमित व दिशाहीन है, लेकिन राष्ट्रीय सेवा योजना के इस तरह के शिविर उन भटके हुए युवाओं को सही व सच्ची राह दिखाकर देश व समाज के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हैं। इस अवसर पर एनएसएस कैड्टस द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नाटक मंचन कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान का संदेश दिया। जबकि कव्वाली के माध्यम से दहेज प्रथा पर करारा प्रहार किया। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभय कुमार मिश्र, कार्यक्रम अधिकारी एसएन मिश्रा, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, शशांक नारायण सिंह, प्रधानाध्यापिका कुमुदलता राय, संजय, संजीव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें