फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव देवप्रकाश राय ने जारी बयान में कहा कि किसान सहकारी चीनी मिल में गत बुधवार को घटतौली को लेकर आंदोलन करने वाले 200 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की जितनी निंदा की जाए कम ही है। किसानों के खिलाफ तो मुकदमा दर्ज कर लिया गया, लेकिन घटतौली में लिप्त मिल के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं की जा सकी है। किसानों पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने तथा घटतौली में लिप्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें