मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आए दिन आरक्षण केंद्र खिड़की पर आरक्षण नेटवर्क बाधित रहता है। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन पर शनिवार को नेटवर्क के फेल हो जाने के चलते रेलवे आरक्षण सेवा पूरी तरह बाधित रहा। नेटवर्क फेल होने से स्टेशन पर आरक्षण टिकट कराने के लिए दूरदराज से आए यात्रियों को ठंड में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शनिवार को जब स्टेशन पर रेलवे आरक्षण टिकट लेने के लिए लोग लाइन में लगे थे। पूर्वाह्न 10 बजे रेल टिकट की खिड़की खुलते ही लिंक फेल हो जाने की सूचना मिली। साथ ही साथ आरक्षण खिड़की पर एक लिस्ट भी सरवर फेल होने की लगा दी गई। आए यात्री दोपहर 12 बजे तक इंतजार करने के बाद वापस अपने घर को चले गए। बताते चलें कि प्रत्येक दिन रविवार को छोड़कर सुबह 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक रेल आरक्षण टिकट यात्रियों को मिलता है लेकिन आए दिन तकनीकी खराबी के चलते शनिवार को यात्रियों को टिकट नहीं मिल सका। समस्या को लेकर यात्रियों ने डीसीएम कार्यालय में शिकायत किया है। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि फोर लेन सड़क निर्माण के चलते केबिल कट जाने से लिंक फेल हो जा रहा है। समस्या को लेकर आला अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।