फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से बेहाल रहे लोग, सार्वजनिक स्थलों पर नहीं जल रहे अलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। ठंड ने कहर बरपाना शुरु कर दिया है। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा फैल जा रहा है। शनिवार को हल्की धूप तथा हवा चलने से लोग बेहाल रहे। ठंड से मरने वालों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इसके बाद भी जिले के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी है। कुछ स्थानों पर अलाव जलवाकर खानापूर्ति कर दी जा रही है। सब कुछ जानकर प्रशासनिक अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह लगभग आठ बजे तक धुंध छाई रही। दिन भर हल्की धूप होने से लोग ठिठुरते रहे। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेंटीग्रेड रहा। हल्की धूप तथा हवा चलने से लोगों का बुरा हाल रहा। ठंड से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी जिले के विभिन्न इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की जहमत नहीं उठाई जा सकी है। शासन की तरफ से आम लोगों को ठंड से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने तथा गरीबों को कंबल वितरित करने का फरमान जारी किया गया है।
तहसीलों को बजट भी जारी कर दिया है। लेकिन शीतलहर का प्रकोप जारी रहने के बाद भी न तो अलाव जलवाया जा रहा है और न ही कंबल वितरण किया जा रहा है। कहीं-कहीं कुछ लोगों को कंबल देकर इतिश्री कर दी जा रही है। शीतलहर के चलते ट्यूशन पढ़ने जाने वाले छात्रों तथा अपने दैनिक कार्य पर जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शाम होते ही सवारी वाहनों के न मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हलधरपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बेलौझा, पहसा, हलधरपुर, इटौरा, पिंडोहरी, रतनपुरा बाजार सहित विभिन्न इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाया जा सका है। सबसे अधिक परेशानी गरीब, मजदूरों को झेलनी पड़ रही है। कोचिंग पढ़ने वाले छात्रों को आना जाना कष्टकारक हो रहा है। लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जाने की मांग की है। इस बाबत नायब तहसीलदार सदर एसडी पाठक का कहना है कि अलाव न जलाए जाने का मामला संज्ञान में नहीं है। रिपोर्ट मंगवाई जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें