फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित कटौती से गेंहू की सिंचाई प्रभावित, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हा। दोहरीघाट ब्लाक के गोठा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 40 गांवों में बिजली की अघोषित कटौती से किसान संग व्यापारी वर्ग की परेशानी बढ़ गई है। गेहूं की सिंचाई को लेकर जहां किसान परेशान हैं वहीं शाम ढलते ही अंधेरा छाने से दुकानदारी प्रभावित हो रही है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा समस्या का निस्तारण नहीं करने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

गोठा उपकेंद्र से गोठा ,फरसरा, शाहपुर, कुसुम्हा, बसारथपुर सहित 40 गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। शासन के रोस्टर के अनुसार कम से कम 18 घंटे बिजली की आपूर्ति होनी चाहिए लेकिन बिजली आने का समय का निर्धारण नहीं है। इससे गेहूं की सिंचाई को लेकर किसान परेशान हैं। कड़ाके की ठंड में रात 12 बजे के बाद बिजली आती है जो किसी काम की नहीं होती। दिन में रुक-रुककर बिजली आने से फायदा नहीं मिल पा रहा है। गोठा सहित गांवों में शाम ढलते ही बिजली नहीं रहने से दुकानदारी प्रभावित हो रही है।
इससे किसान संग व्यापारी विभाग से नाराज हैं। ग्रामीण अंबिका प्रजापति, इंद्र देव मौर्या, इंद्रदेव प्रजापति, बेनीमाधव मौर्या, राम शरण आदि ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी अघोषित कटौती बंद नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने चेताया कि जल्द ही अगर अघोषित कटौती बंद नहीं हुुई तो विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस बाबत अवर अभियंता योगेंद्र प्रसाद दानी ने बताया कि कटौती मुख्यालय स्तर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें