मऊ। पांच सप्ताह तक चलने वाले मिजिल्स रूबैला टीकाकरण अभियान के तहत गुरुवार को दसवें दिन जिले में अलग अलग टीमों द्वारा 36552 हजार बच्चों को एमआर का टीका लगाया गया। इस दौरान नगर सहित जिले के 9 ब्लाकों के विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम कर छात्रों को टीका लगाया गया।
बताते चले कि 10 दिसंबर से शुरू एमआर टीकाकरण अभियान अगामी पांच समाप्त तक चलने वाला है। अभियान के तहत जिले में 8 लाख बच्चों को टीका लगाना है। इसके लिए नगर में 24 और 9 ब्लाकों में 300 टीमें बनाई गई है। गुरुवार को अभियान के दसवें दिन मऊ नगर में 12 स्कूलों में 5 हजार बच्चों को टीका लगाया। कुसुम्हा : दोहरीघाट ब्लाक के दरगाह स्थित एक निजी स्कूल यूनिटी एकेडमी में टीकाकरण को लेकर आपत्ति करने के बाद मधुबन एसडीएम निरंकार सिंह पहुंचे। जहां शिक्षकों और अभिभावकों को टीकाकरण से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। जहां काफी मानमनौवल के बाद तीन घंटे बाद स्कूल के 623 बच्चों को टीका लगाया गया। वहीं क्षेत्र के ग्राम सभा फरसरा खुर्द के प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र के 125 बच्चों को टीका लगाया गया।
वलीदपुर : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के खैराबाद बाजार स्थित मदरसा मम्बउल ओलूम के परिसर में गुरूवार को स्वास्थ विभाग की तरफ से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां सीएचसी प्रभारी डॉ. एपी सिंह ने एमआर टीकाकरण की जानकारी देते हुए छात्रों को टीका लगाया गया। अभियान के तहत घोसी, कोपागंज, रतनपुरा, कोपागंज, मधुबन, परदहा सहित सभी ब्लाकों में गुरुवार को 36552 बच्चों को टीका लगाया गया। अभियान के तहत अब तक 2 लाख 28 हजार 110 बच्चों को टीका लगाया जा चुका है।