फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न जातियों ने एक पंक्ति मे बैठ किया भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

घोसी। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने, छुआछूत, ऊंच नीच के भेदभाव को समाप्त करने के क्रम में हिंदू युवा वाहिनी घोसी नगर तथा ब्लॉक संयुक्त इकाई की तरफ से रविवार को घोसी नगर के धरौली स्थित मां काली मंदिर परिसर में जन चौपाल तथा हिंदू समरसता सहभोज का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न जातियों के लोगों ने भेदभाव भुला कर एक साथ एक पंक्ति में बैठकर भोजन किया।
मुख्य अतिथि आर्यमगढ़ वाराणसी संभाग के प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सोलंकी ने कहा सरकार प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कार्य कर रही है। कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था आदि अनेक क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश एक नया आयाम रच रहा है। विशिष्ट अथिति आर्यमगढ़ मंडल प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि हिंदू समाज के अंदर व्याप्त छुआछूत, ऊंच नीच के भेदभाव को समाप्त करने के लिए समरसता सह भोज का कार्यक्रम एक सशक्त माध्यम है। सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में मददगार साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को जिला संयोजक अजय सिंह, दिग्विजय राय, मिथिलेश, संजीव राय आदि ने संबोधित किया। इस दौरान महावीर विश्वकर्मा, प्रेमसागर, मनोज सिंह, योगेंद्र सिंह, सुमित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें