फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की योजनाओं से कराया अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मऊ। भाजपा की तरफ से महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर चलाई गई 15 दिवसीय पदयात्रा कार्यक्रम के तहत 14 वें दिन भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। इस दौरान स्थानीय नेेताओं के साथ-साथ प्रदेश महामंत्री कामेश्वर सिंह ने पदयात्रा में भाग लिया। साथ ही लोगों को केंद्र ओर प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।
कुसम्हा संवाददाता के अनुसार दोहरीघाट मंडल के सुदामापुरी गांव में भाजपा के प्रदेश महामंत्री कामेश्वर सिंह कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान ग्रामीणों को उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए उसका लाभ उठाने की अपील की। चौपाल की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामाधीन पांडेय ने किया। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। प्रदेश महामंत्री ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कई जन कल्याणकारी योजनाओं को चलाकर हर तपके के लोगों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। कार्यक्रम में संतोष, राहुल दुबे, सुदामा चौहान, प्रेमचंद पटेल, श्रीकांत श्रीवास्तव, संतोष चौहान, सुरेश उपाध्याय, पप्पू गुप्ता, शेषनाथ चौहान आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन

फतहपुर मंडाव : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता मंगरु प्रसाद गुप्त के साथ अन्य कार्याकर्ता शामिल रहें। पदयात्रा नंदौर, रूकुनपुरा, होते हुए चंद्रापार तक गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत कराया। वहीं मंडल अध्यक्ष राम बिलास गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ रूकुनपुरा गांव में चौपाल लगाई। जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। साथ ही अधिकारियों से समस्या को अवगत कराकर हल कराने का आश्वासन दिया। पदयात्रा में मृत्युंजय वर्मा, रणविजय सिंह, सीपू सिंह, मुकुट बिहारी मल्ल, भगवान गुप्ता, लालचंद गुप्ता, सूचित वर्मा आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

मधुबन : भरत भैया और डा. एचएन सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में पदयात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ता पांती, ऊफरौली, बनियाबान, मधुबन आदि गांवों में पहुंचे। साथ ही लोगों को योजनाओं की जानकारियां दी गई। पदयात्रा में राधेश्याम सिंह, आलोक मल्ल, राजीव पांडेय, कौशल, संतोंष तिवारी, ओमप्रकाश, नरेंद्र मल्ल, चंदन, मुन्ना सिंह आदि लोग शामिल रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें