फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने पांच शिक्षकों का रोका एक माह का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने बुधवार को परदहां ब्लाक क्षेत्र के तीन परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। साथ ही बच्चों तथा शिक्षकों की क्लास भी ली। प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में शैक्षिक गुणवत्ता दयनीय मिली। पांचवीं कक्षा के बच्चों को अंग्रेजी में टूमारो, यस्टर्डे के बारे में जानकारी नहीं थी। गणित के प्रश्न बच्चे हल नहीं कर पा रहे थे। बीएसए ने पांच शिक्षकों का एक माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही एक माह के अंदर सुधार न होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इसी तरह उच्च प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर का निरीक्षण किया। बच्चों से प्रतिशत का सवाल पूछा। बीएसए ओपी त्रिपाठी ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि टीएलएम के माध्यम से बच्चों को पढ़ाएं। प्राथमिक विद्यालय रैनी का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक प्रशिक्षण गजेंद्र सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें