मऊ। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा की तरफ से रविवार को सहादतपुरा मुहल्ला स्थित मध्यदेशीय अतिथि भवन में बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता डा.राम गोपाल गुप्त ने किया। इस अवसर पर डॉ गुप्त ने कहा कि समाज को नई दिशा देने मे संगठन की मजबूती होती है। अतिथि भवन को सजाने और उसकी सुंदरता को नया रूप देने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। इस अवसर पर सभा के उमेश च्रद्र गुप्त रामदास गुप्त, कुबेर गुप्त सहित दर्जनों लोगों ने बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक है कि बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाय। बैठक में मुख्यरूप से दयाशंकर गुप्त, विजय कुमार, श्याम मद्धेशिया, दिलीप गुप्त, राकेश मद्धेशिया, अशोक आर्य, दीप मधेशिया, विनोद गुप्त, श्रीप्रकाश गुप्त, सत्य प्रकाश गुप्त ,हरिशचंद् मद्धेशिया, जय प्रकाश गुप्त, शत्रुघ्न गुप्त, राजेंद्र मद्धेशिया, अन्नूप गुप्त, मनोज कुमार सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।