मऊ। नगर के मठियाटोला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार की रात पांच दिवसीय धनुष यज्ञ लीला का शुभारंभ हुआ। भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक संजय वर्मा ने मंच पूजन का लीला की शुरुवात की। इस दौरान देवरिया से आए कलाकारों ने धनुष यज्ञ लीला में रामजन्म,नारद मोह, रावण-कुंभकरण वरदान की लीला का मंचन किया। मंचन के दौरान लोगों को संबोिधित करते हुए संजय वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में इस तरह की लीला का आयोजन का मकसद अपने इतिहास को देश के भविष्य यानी युवाओं तक पहुंचाना है। इस दौरान मुख्य रुप से अलकक्षेन्द्र विक्रम सिंह, दिनेश भारती सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।