फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रुपये का छोटा सिक्का नहीं ले रहे हैं दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एक रुपये का छोटा सिक्का लोगों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। ग्राहकों का आरोप है कि छोटे बड़े दुकानदार सिक्के के बंद होने की बात कर इसे लेने से इंकार कर रहे। जबकि वहीं दुकानदारों का कहना है कि बैंक में इन सिक्कों को नहीं लिया जा रहा।
विज्ञापन

जबकि भारतीय रिजर्व बैंक का आदेश हैं कि सभी भारतीय मुद्रा (नई करेंसी) चलन में हैं। इन्हें लेने से इंकार नहीं किया जा सकता। इतना ही नहीं इसके लिए सख्त कानून भी बनाया गया है। यदि कोई इन्हें लेने से इंकार करता है तो संबंधित पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है। इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में अधिकांश दुकानदार एक रुपये के छोटे सिक्के को चलन से बाहर होने की बात करते हुए लेने से इंकार कर रहे हैं। जिसको लेकर दुकानदार और ग्राहकों के बीच कहासुनी तक हो जाती है। हबीबुर्रहमान अतीकुर्रहमान, इरशाद अहमद, मोहम्मद असजद, अजहर नोमानी, जमाल अख्तर, शमीम अहमद, अशफाक अहमद, तबरेज अहमद, अबूसाद, शमसुद्दीन, संजय, गुलाब, रोहित आदि लोगों का कहना है कि अधिकांश दुकानदार एक रुपये के छोटे सिक्के को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह सिक्का चलन से बाहर हो चुका है। इस को बैंकों में भी नहीं लिया जा रहा है।
एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना अतुल वस्त ने ऐसी किसी बात के प्रति अनभिज्ञता जताई। कहा कि अगर कोई दुकानदार सिक्का लेने से इंकार कर रहा है तो कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें