फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाला छठ पर्व की तैयारी पूरी, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्यदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में छठ महापर्व की तैयारियां सोमवार को पूरी हो गईं। इसके साथ-साथ महिलाओं ने सोमवार को खरना की रस्म को निभाते हुए खीर और पूड़ी खाकर निर्जला व्रत की शुरुआत की। व्रती महिलाएं मंगलवार को विधिविधान से पूजन-अर्चन कर पानी में खड़ा होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। बाजारों सहित प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति रही। घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

पुत्रों की मंगलकामना का पर्व डाला छठ के तीसरे दिन मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। भगवान भास्कर की पूजा के विशेष पर्व सूर्य षष्ठी पर निराजल व्रत रखकर व्रती महिलाएं सूर्योपासना करेंगी। वहीं दूसरा अर्घ्यदान उदयाचलगामी सूर्य को बुधवार की सुबह दिया जाएगा। इससे पहले सोमवार को महिलाओं ने खरना की रस्म को निभाते हुए खीर और पूड़ी खाकर ही अपने निर्जला व्रत की शुरुआत की। इसके पहले रविवार को नहाय खाय की रस्म महिलाओं ने लौकी और भात खाकर निभाई थी। महिलाएं बाजारों में सूप, डलिया, पूजा सामग्री और फलों आदि की खरीदारी करने में व्यस्त नजर आईं। यही वजह था कि बाजारों में पूरे दिन गहमागहमी का ही आलम रहा। नगर क्षेत्र के तमसा तट पर स्थित हनुमान घाट, मड़इयाघाट, बमघाट, सत्तीघाट, ढेकुलियाघाट और रामघाट, ब्रह्मस्थान पोखरा, शीतला माता धाम स्थित पोखरा पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ेगा। मधुबन संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र में डाला छठ पर्व की चल रही तैयारी सोमवार को पूरी हो गई। पूजन सामग्रियों तथा फलों की दुकानों पर भारी भीड़ रही। सुबह से बाजारों में गहमागहमी रही। नगर पंचायत स्थित उफरौली पोखरी, फ़तहपुर स्थित शिव मंदिर पोखरा, ढ़िलई फ़िरोजपुर स्थित प्रावि के पास पोखरी पर तालाबों तथा पोखरों के घाटों पर लोगों द्वारा अपनी-अपनी वेदियां बनाकर व्रती महिलाओं का नाम लिखकर अपनी जगह सुरक्षित करने में लगे रहे।

वेदी बनाने में जुटे रहे लोग
दोहरीघाट। छठ पूजा को लेकर बाजारों में गहमागहमी रही। नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से घाटों की साफ सफाई का कार्य भी पूरा कर लिया गया। नदी के घाटों पर पूजन करने के लिए वेेदी बनाने में जुटे रहे। नदी तट पर छठ महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सामाजिक संगठनों की तरफ से भव्य स्वागत द्वार का भी निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन


251 व्रती महिलाओं को वितरित किया पूजन सामग्री
सूरजपुर। दोहरीघाट विकास खंड क्षेत्र के सरफोरा गांव में डाला छठ के पर्व पर ग्राम प्रधान शिवानंद पांडेय ने अपने आवास पर 251 व्रती महिलाओं को साड़ी नारियल सहित पूजन सामग्री वितरित किया। पूजन सामग्री नारियल तथा साड़ी प्राप्त करते ही व्रती महिलाओं के चेहरे खिल उठे।
ग्राम प्रधान शिवानंद पांडेय ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा होता है। हमें गरीबों पीड़ितों तथा व्रतधारी महिलाओं, पुरुषों की सेवा करने से ही मन को शांति मिलती हैं। इस तरह के आयोजनों से आपसी प्रेम तथा सौहार्द बढ़ता है। इस अवसर पर सुभावती, मीरा, सुशीला, विमला, प्रमिला, लालमती, मीना, रेखा, बिंदु आदि शामिल रहे

ब्लाक प्रमुख ने कराई पोखरे की सफाई
मधुबन। स्थानीय तहसील क्षेत्र के दुबारी ग्राम सभा के अंतर्गत वीरा बाबा चौरी के पास पोखरे को सोमवार को ब्लाक प्रमुख ऐश्वर्या यादव के पहल पर एडीओ पंचायत गुलाब गुप्त के नेतृत्व में पोखरी के घाट तथा किनारों पर लगे कूड़े के अंबार को साफ कराया गया।
मधुबन तहसील के दुबारी गांव के वीरा बाबा चौरी स्थित पोखरे पर
दुबारी, खरगीपुर, गंगऊपुर सहित विभिन्न गांवों की महिलाएं छठ पर्व पर पूजन अर्चन करती हैं। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख द्वारा पोखरी की साफ सफाई कराने के साथ ही घाटों के किनारे नौ सीमेंट की सीटे लगवाया गया। पोखरी मे चूना व ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया।


डाला छठ पर बंद रहेंगे स्कूल कालेज
मऊ। जिला प्रशासन के निर्देश पर डाला छठ पर्व पर मंगलवार यानि 13 नवंबर को माध्यमिक शिक्षा परिषद, बेसिक विभाग, सीबीएसई, आईसीएसई, पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध समस्त जिले के समस्त राजकीय, सहायता प्राप्त तथा तथा मान्यता प्राप्त स्कूल, कालेज बंद रहेंगे। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. केसी भारती ने दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें