फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं लीला के मंचन ने किया अभीभूत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के फातिमा तिराहा स्थित एक प्लाजा में साईं पालकी उत्सव के दूूसरे दिन शनिवार को देवी जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया। जागरण में रातभर श्रद्घालु झूमते नाचते रहे। कार्यक्रम में गोरखपुर के चौरीचौरा और कोलकाता के कलाकारों ने साईं लीला का अद्भुत मंचन किया। जिसे देखकर वहां मौजूद हर कोई भावविभोर हो गया। कलाकारों ने मां दुर्गा, मां काली, शंकर पार्वती सहित कई अन्य झांकी प्रस्तुत किया। देवी जागरण का संचालन उत्सव की संयोजक ममता जायसवाल ने किया। जागरण के बाद श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान ममता सक्सेना, माधुरी , प्रतीक जायवाल, निर्मला सिंह, उर्मिला, पुष्पा, माया चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें