दोहरीघाट(मऊ)। आरएसएस की तरफ से सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में विजयदशमी के पर्व को स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि आर एस एस के विभाग कार्यवाह रामविलास चौबे ने कहा कि अपने सम्मान व संस्कृति की रक्षा के लिए हिंदुओं को शस्त्र धारण करना चाहिए। जब-जब हिंदुओं ने शस्त्र का त्याग किया तब-तब मुस्लिम आक्रांताओ ने हिंदू संस्कृति पर कुठाराघात किया। हिंदुओं को एकजुट करने के लिए 1925 में विजयदशमी के दिन डॉ. हेडगेवार ने पांच साथियों के साथ आरएसएस की स्थापना की। इस अवसर पर सह जिला कार्यवाह विनोद कुमार वर्मा, गुलाबचन गुप्त, विकास गुप्ता, विनय जायसवाल, रामाधीन पांडेय, नर्वदेश्वर राय, राहुल जायसवाल, ऋषि राज मिश्रा आदि रहे।