फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडालों में आज स्थापित होंगी दुर्गा प्रतिमाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नवरात्र में जगह-जगह दुर्गा मंदिरों पर सुबह-शाम काफी भीड़ उमड़ रही है। नगर सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर पंडाल निर्माण कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। नगर में 84 सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर 383 दुर्गा प्रतिमाएं 14, 15 अक्तूबर को पंडालों में विधि विधान से स्थापित की जाएंगी। पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में 383 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होंगी। गोलाबाजार, चौक सहित कई स्थानों पर पंडाल बनकर तैयार हो गया था। दुर्गा पूजन समिति के पदाधिकारियों के अनुसार 14 अक्तूबर की शाम नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पंडालों मेें दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होंगी। दुर्गा पंडालों का निर्माण कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। स्थानीय कलाकारों के अलावा कोलकाता के कलाकार दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। प्रशासन की तरफ से पंडालों के रख-रखाव सहित व उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी गाइड उपलब्ध करा दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी थानों पर पहले ही शांति कमेटी की बैठक कर समितियों के अध्यक्षों व उनके पदाधिकारियों की समस्याएं सुनकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। दुर्गा पूजन समिति के वरिष्ठ छोटेलाल गांधी ने बताया कि 14, 15 अक्तूबर को विधि विधान से दुर्गा प्रतिमाओं की पंडालों में स्थापित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें