फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी सहित चार डाक्टर मिले गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। जनपद में मौसम में बदलाव से बीमारी का कहर जानलेवा बना है। बड़ी संख्या में लोग बुखार, पेट दर्द, उल्टी दस्त की चपेट में आकर अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात डॉक्टरों व कर्मियों की मनमानी चरम पर है। डाक्टरों की लापरवाही शनिवार को डिप्टी सीएमओ के औचक निरीक्षण में सामने निकल आई। सीएचसी में प्रभारी सहित चार डॉक्टर व छ: स्वास्थ्य कर्मी गायब मिले। इस पर सभी का एक दिन का वेतन काटने के लिए प्रस्ताव बनाने के साथ स्पष्टीकरण के लिए तलब किया।
विज्ञापन

मौसमी बीमारियों से जिले के सभी सरकारी सीएचसी-पीएचसी पर रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों के नदारद रहने या रेलवे टाइम टेबल से अस्पतालों के संचालन होने से मरीज परेशान है। स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के सीएमओ डा. सतीशचंद्र सिंह ने सभी डिप्टी सीएमओ को आवंटित ब्लाकों के अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं खुद भी औचक निरीक्षण कर हकीकत परखने की कवायद शुरू की है। इसी क्रम में शनिवार को मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ डॉ. अमर सिंह को वहां के प्रभारी डॉ. अजय यादव, डॉ. माला मित्तल, डॉ. मोहम्मद अजहर संविदा, डॉ. नासिर और छ: स्वास्थ्यकर्मी नदारद मिले। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि सभी अनुपस्थित मिले डॉक्टरों व कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का प्रस्ताव बनाकर आला अधिकारियों को भेज दिया गया है। साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया जा रहा है। जवाब आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

निरीक्षण की सूचना पर पहुंचे प्रभारी
वलीदपुर। डिप्टी सीएमओ के निरीक्षण के दौरान गायब प्रभारी सीएचसी अधिक्षक डा. अजय यादव 20 मिनट बाद आनन फानन में अस्पताल पहुंचे। डिप्टी सीएमओ ने डाक्टर से गायब होने के संबंध में जब जानकारी ली तो प्रभारी अधीक्षक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। बता दे कि अधीक्षक डा. एपी सिंह के अवकाश पर होने पर डा. यादव प्रभारी अधीक्षक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें