फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल के कर्मचारी आज करेंगे तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल के कर्मचारियों को पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी सहित विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर वेतन भुगतान की व्यवस्था करने का अनुरोध किया था। लेकिन जिलाधिकारी अथवा विभागीय उच्चाधिकारियों की ओर से इस बाबत कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। इसके विरोध में अस्पताल के कर्मचारी गुरुवार को तालाबंद का कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

महिला अस्पताल के कर्मचारियों को वर्तमान में पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला है। इसके पूर्व भी उन्हें तीन महीनों तक वेतन नहीं दिया गया था। महिला अस्पताल के सीएमएस का स्थानांतरण 30 मई 2018 को बलिया के लिए हो गया था। लेकिन वे 60 दिनों के लिए मेडिकल अवकाश पर चली गई हैं। इसके बाद महिला अस्पताल का प्रभार डा. आर के गुप्त को दिया गया लेकिन उन्हें कभी वित्तीय प्रभार नहीं दिया गया। इसके लिए कई बार पत्राचार किया गया। अस्पताल के कर्मचारियों ने कई बार जिलाधिकारी और चिकित्सा महानिदेशक को कई बार प्रार्थनापत्र देकर वेतन भुगतान की व्यवस्था कराने की मांग किया था। लेकिन समस्या जस की तस बनी है। अब कर्मचारियों का धैर्य जवाब दे गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। मंगलवार को भी प्रभारी सीएमएस वित्तीय प्रभार देने के लिए मंडलीय अपर निदेशक आजमगढ़ से मिले थे लेकिन उन्होंने प्रिंसिपल सेक्रेटरी को पत्र लिखने का आश्वासन देकर उन्हें लौटा दिया। अस्पताल के कर्मचारियों ने वेतन भुगतान की व्यवस्था न किए जाने के विरोध में गुरुवार को कार्य बहिष्कार करते हुए अस्पताल में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।
कोट-
प्रिंसिपल सेक्रेटरी को पत्र लिखकर गाइड लाइन मांगी गई है। इधर सीएमओ डा. सतीश चंद सिंह का कहना है कि वेतन भुगतान की व्यवस्था करने के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। -डा. नंदलाल यादव, एडी हेल्थ, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें