मधुबन नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 के तहत सोनालिका टैक्टर एजेंसी के पीछे तीन महीने से खराब पड़े हैंडपंप को गाड़ने से मना करने पर आक्रोशित महिलाओं ने सोमवार को थाने का घेराव किया। महिलाओं ने पुलिस प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया। पुलिस ने हैंडपंप गाड़ने का विरोध करने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
मुहल्ले की चिलरी देवी का हैंडपंप तीन महीने से खराब पड़ा हुआ है। चिलरी सोमवार को पुराना हैंडपंप उखड़वाकर लगाने पहुंची तो क्षेत्रीय राजू कुमार ने उसे मनाकर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दे दिया। पुलिस ने मौका मुआयना करने और जानकारी लेने के बाद हैंडपंप लगाने से रोकने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने ले आई। आक्राोशत10 -12 महिलाएं थाने पहुंची और पुलिस पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए घेराव किया । महिलाओं का कहना था कि हैंडपम्प लगाने के लिए उपजिलाधिकारी ने पुलिस को निर्देशित किया है। इसके बावजूद पुलिस मामले को गंभीरता से नही ले रही है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्या समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।