फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह से स्वास्थ्य कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। महिला जिला अस्पताल में तैनात 26 कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों में जहां आक्रोश पनप रहा है। नाराज कर्मचारियों का कहना हैं कि वेतन का भुगतान 15 अगस्त से पूर्व न होने पर वो मजबूरन आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

बाल निकेतन तिराहा स्थित महिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों का डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा इलाज तो किया जा रहा है। लेकिन अस्पताल में तैनात 26 स्वास्थ्य कर्मियों को जून और जूलाई माह का वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारी विभागीय अधिकारियों से बार-बार गुहार लगा रहे हैं। जबकि विभागीय अधिकारी बजट की तंगी बताकर वेतन का भुगतान में लेटलतीफी हवाला दे रहे है। जबकि अगस्त माह में रक्षाबंधन का त्योहार है। ऐसे में इस माह का दूसरा सप्ताह बीतने को आया, लेकिन वेतन का कोई जानकारी होने पर कर्मचारियों को काफी परेशानी हो रही है। इस बाबत प्रभारी सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता का कहना हैं कि इस माह के 15 अगस्त से पूर्व सभी कर्मचारियों का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें