सरकारी योजनाओं की जागरूकता को लेकर फतहपुर ब्लाक मुख्यालय से रैली को उपजिलाधिकारी मधुबन निरंकार सिंह तथा खंड विकास अधिकारी सुवेदिता सिंह ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए कंधरापुर पहुंचकर चौपाल में तब्दील बदल हो गई। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत मे 33 शौचालय में से 25 शौचालय बने हैं, जो अनुसूचित जाति के हैं। 75 में से 23 आवास का निर्माण हुआ है। 10 को विधवा, पांच को दिव्यांग तथा 102 को वृद्धा पेंशन मिलता है। अंत्योदय के 18 तथा पात्र गृहस्थी के 209 लाभार्थी हैं। चौपाल में आवास तथा शौचालय के लाभार्थियों ने खाते में पैसा न आने की शिकायत किया। ग्रामीणों ने पात्र गृहस्थी, शौचालय, आवास के चयन में अनियमितता का आरोप लगाया। ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने व पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की अपील किया। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी सीमा यादव, प्रधान हरिलाल, अशोक राजभर आदि शामिल रहे। ब्यूरो