फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे पूरी न होने पर बिजली कर्मियों ने बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। बिजली मजदूर संघ चिरैयाकोट की बैठक गुरुवार को बिजली उपकेंद्र स्थित शिव मंदिर में आयोजित हुई। बैठक में कर्मचारियों ने उनकी मांगों पर कोई विचार न करने पर पांच दिनों से कामकाज बंद रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए मजदूर संघ प्रदेश अध्यक्ष आरएन सिंह ने कहा कि सभी उपकेंद्रों पर अनुरक्षण का कार्य कर रहे प्राइवेट बिजली कर्मचारियों के परिचय पत्र, रजिस्ट्रेशन, जीवन बीमा और इपीएफ कटौती का भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर बीते तीन जुलाई को आला अधिकारियों को अवगत कराया गया था। लेकिन मांगों पर कई दिन बीतने के बाद कोई विचार नहीं किया गया है। इसके चलते मजदूर संघ गुरुवार की रात नौ बजे से 25 जुलाई तक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान सभी मजदूर किसी भी फीडर पर कोई कामकाज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें